डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

सर्दियों से बचने के लिए यह घरेलु उपाय रहेंगे कारागार !

सर्दियों ने लगभग भारत में दस्तक दे ही दी है।सर्दियाँ बहुत ही खूबसूरत होती हैं। सर्दियों की सुबह का अनुभव एक अलग ही अनुभव होता है। ताजगी भरी हवा हमें इस मौसम की सुंदरता का एहसास दिलाती है। पर यह बदलता मौसम ना जाने कब बीमारियों का कारण बन जाये।सर्दी में , बुखार ,खांसी , ज़ुखाम जैसी बीमारियां होना बहुत ही आम बात है। इससे बचने के लिए और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमे क्या करना चाहिए आइये जानते हैं।

इस बदलते मौसन का असर सबसे पहले हमारी बॉडी में बदलाव लता है।सर्दियों में हम मेहनत करने से कतराते है। गर्मियों की अपेक्षा हम खाने का भी सामान्य से थोड़ा कम सेवन करते हैं। इसके साथ ही हमारी :-

त्वचा – ठंडी में हमारी त्वचा की नमी छिन जाती है। हमारी त्वचा खुश्क व रूखी हो जाती है।

सांस लेने में कठिनाई – ठंडी हवायें हमे सांस लेने में कठिनाई महसूस कराती है।

इम्युनिटी सिस्टम का कमज़ोर होना – ठंडी हवा हमारे शरीर से गर्मी को तेजी से बाहर निकालती है। जिसके कारण बीमारियां हमारे शरीर में जल्दी प्रवेश कर जाती है और हमारा शरीर उससे लड़ने के लिए कमज़ोर हो जाता है।

सर्दियों में हमे इन सभी चीज़ो से बचने के लिए अपने खान-पान और शरीर की मजबूती पर काम करना चाहिए। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमे क्या करना चाहिए आइये जानते हैं।

1 पौष्टिक आहार : सर्दियों के मौसम में अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए हमें सर्दियों में आने वाली हरी सब्जियों पालक,बथुआ ,मेथी , सरसों का साग, इन सभी का सेवन करना चाहिए। गाजर टमाटर का सूप बनाकर पीना चाहिए। साबुत अनाज जैसे की दलिया भी इस मौसम में खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। सर्दियों में मिलने वाले फल और सब्जियां हमारे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स पहुँचती है। इन सभी सब्जियों और फलों का आनंद उठायें और साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। इसके साथ ही सही मात्रा में पानी का भी सेवन करना चाहिए जिससे कि हमारी बॉडी हाइड्रेटेड बानी रहे।

2 एक्सरसाइज़ करने पर विशेष ध्यान दे :अपने शरीर को गर्मी देने के लिए और फिट रखने के लिए इस मौसम में एक्सरसाइज़ करना बहुत जरुरी है। रोजाना सुबह वॉक पर जाने से आपकी बॉडी में खून का दौरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही योगा भी करें जिससे आपका शरीर एक्टिव हो जाए। नमक और चीनी का प्रयोग कम करें ताकि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और और ब्लड शुगर सामान्य बानी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button