Headache: अक्सर आपने सिरदर्द होने की वजह से पेन किलर का इस्तेमाल करते देखा होगा या खुद किया होगा। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि Headache के कारण कई बार बहुत ज्यादा इरिटेशन होती है। लेकिन, क्या आपको पता हैं पेन किलर की वजह से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। आज के लेख में हम आपको सिरदर्द (Headache) से बचने के लिए कुछ खास घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिरदर्द होने पर तुरंत पेन किलर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। Pain Killer खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से दर्द, सूजन और कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं, लिवर और किडनी पर भी खतरनाक असर होता है। इस वजह से इम्युनिटी भी कमजोर होती है।
तुरंत नहीं खानी चाहिए पेन किलर
इसके अलावा दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी अधिक बढ़ता है। इससे कई तरह के नुकसानदायक भी हो सकते हैं। सिरदर्द होने पर किसी तरह का पेन किलर तुरंत खाने से आराम तो मिल सकता है, लेकिन लंबे समय के लिए यह गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए कभी भी सिरदर्द होने पर तुरंत दवा खाने से बचना चाहिए।
सिरदर्द से आराम पाने के लिए अधिकतर लोग तुरंत पेन किलर लेकर खा जाते हैं। ओवर द काउंटर दवाइयों का सेवन एक लिमिट में ही सुरक्षित होता है। बहुत अधिक या अक्सर ही पेन किलर या कोई दवा खाने से गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह दवा खाकर खरीदने की आदत भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इससे शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
सिरदर्द में तुरंत दवा खाने के नुकसान
दवाओं के ओवरडोज से पेट नर्वस सिस्टम और शरीर की इम्यूनिटी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे दर्द, सूजन और अपच हो सकता है।
सिरदर्द में बहुत ज्यादा पेनकिलर खाने से लिवर और किडनी जैसे आंतरिक अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है।
दवा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी खत्म हो सकती है।
सिरदर्द में बहुत ज्यादा पेन किलर खाना दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।
सिरदर्द होने पर अगर अक्सर पेनकिलर खाते हैं तो इसकी वजह से पेट का अल्सर भी हो सकता है।