Vitamin D: शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाइये विटामिन डी की कमी है!


Vitamin D: विटामिन डी जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन रिपोर्ट्स बताते हैं कि इन दिनों कई लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन डी की कमी के लक्षण इतने सामान्य नहीं होते जितने लगते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर क्या क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
-
शारीरिक थकान और कमजोरी (Vitamin D): अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बाद भी हर समय थकान और सुस्ती महसूस करते हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को सीधे प्रभावित करता है।
-
हड्डियों और पीठ में दर्द (Vitamin D): विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द महसूस होना। पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहना। हड्डियों का कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती है।
-
बार–बार बीमार पड़ना (Vitamin D): विटामिन डी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है। यदि आप बार-बार सर्दी, जुकाम या इन्फेक्शन का शिकार हो रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।
-
मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन (Vitamin D): हड्डियों के अलावा, मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए भी यह विटामिन जरूरी है। बिना किसी वर्कआउट के भी मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द महसूस होना इसकी कमी को दर्शाता है।
-
घाव भरने में देरी (Vitamin D): क्या आपको कोई चोट लगने पर उसे ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है? विटामिन डी शरीर में नए ऊतकों के निर्माण में मदद करता है, जिसकी कमी से घाव भरने की गति धीमी हो जाती है।
-
मानसिक स्वास्थ्य (Vitamin D): शोध बताते हैं कि विटामिन डी की कमी का संबंध डिप्रेशन और खराब मूड से भी है। खास तौर पर सर्दियों में या धूप न मिलने पर लोग अधिक उदास महसूस करते हैं।




