बहुत से लोग छिला हुआ लहसुन खरीदते हैं या फिर कुछ लोग लहसुन को खरीदकर और फिर छिलकर फ्रिज में रखते हैं। दरअसल, लहसुन को छीलकर रखना या छिला हुआ लहसुन खरीदना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लहसुन का इस तरह से इस्तेमाल करना लिवर और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है।
लहसुन में हो सकता है केमिकल रिएक्शन
छिले लहसुन में केमिकल रिएक्शन का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल, लहसुन में सल्फर होता है जो कि हवा और नमी के कॉन्टेक्ट में आने से रिएक्शन का कारण बन सकता है। इससे केमिकल रिएक्शन हो सकता है और फिर यही कई समस्याओं को पैदा कर सकता है। ये ऑक्सीडेशन रिएक्शन करके आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है और पेट में दर्द और ऐंठन का कारण बन सकता है। साथ ही लिवर से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
लहसुन से हो सकता है इंफेक्शन
छिले हुए लहसुन से फूड इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि ऐसे लहसुन में फफूंद होने का खतरा ज्यादा रहता है जो कि फूड इंफेक्शन और फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है। इससे पेट में दर्द होता है और फिर दस्त का खतरा भी बढ़ता है। साथ ही ये लिवर के काम काज को भी प्रभावित करता है और लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है।
Also Read – कोविशील्ड वैक्सीन के बाद इस ब्लड ग्रुप वालों को स्ट्रोक का जोखिम अधिक
लहसुन को कैसे स्टोर करें
लहसुन को स्टोर करने का तरीका यह है कि आप इसे ऐसे ही छिलके साथ रखें। आप इसे फ्रिज में स्टोर न करें। साथ ही अगर आप छिलका निकालकर लहसुन को स्टोर करना चाहते हैं तो बहुत सारा स्टोर न करें। बस कुछ को ही छील लें और सेब के सिरके में इन्हें डालकर रख लें। अब इस प्रकार से लहसुन को स्टोर कर लें। बाकी कोशिश करें कि ताजे लहसुन का ही इस्तेमाल करें।