डायबिटीज की बीमारी जिस गति से दुनियाभर में बढ़ रही है उससे डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स ही नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता जतायी है। ऐसा कहा जाता है कि विश्व की आबादी में हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज या प्री-डायबिटीज की स्थिति की चपेट में है। वहीं, कुछ लोगों में डायबिटीज की बीमारी होने का रिस्क दूसरों की तुलना में अधिक है। जैसे दक्षिण एशियाई क्षेत्र (भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका आसपास के क्षेत्र) में रहने वाले लोगों में डायबिटीज होने की आशंका अन्य लोगों की तुलना में अधिक देखी गयी है। वहीं, पुरुषों में डायबिटीज का रिस्क महिलाओं की तुलना में ज्यादा है।
क्यों है पुरुषों में डायबिटीज का खतरा अधिक?
हाल ही में एक स्टडी की गयी जिसमें डायबिटीज के मरीजों का विश्लेषण किया गया। सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी इस स्टडी में पाया गया कि डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स जैसे हार्ट डिजीजेज, किडनी से जुड़ी समस्याएं, डायबिटीज फुट और आंखों से जुड़ी बीमारियों का रिस्क महिलाओं की तुलना में पुरुषों में बहुत अधिक है।
इस स्टडी में कुल 25,713 लोगों को शामिल किया गया। इनमें से अधिकांश लोगों की उम्र 45 वर्ष या उससे अधिक थी। इनमें टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज के मरीज शामिल थे। सर्वे के विश्लेषण में पाया गया कि,
Also Read – Blood Sugar को रखना है Control तो जान लें कब और कैसे खाएं खाना
- 44 प्रतिशत पुरुषों में स्ट्रोक और हार्ट फेलियर के अलावा अन्य कार्डियोवस्कुलर कॉम्पलिकेशन्स देखी गयीं। केवल 31 प्रतिशत महिलाओं में इन बीमारियों का खतरा देखा गया।
- डायबिटीज के 25 प्रतिशत पुरुष मरीजों में पैरों से जुड़ी समस्याएं देखी गयीं थीं जबकि महिलाओं में यह 18 प्रतिशत रहा।
- डायबिटीज से पीड़ित 35 फीसदी पुरुषों में किडनी की बीमारियां देखी गयीं। वहीं डायबिटीज वाली महिला मरीजों में यह आंकड़ा 25 फीसदी के आसपास पाया गया।
- रिसर्चर्स के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित पुरुषों में महिलाओं की तुलना में हार्ट डिजूजेज का रिस्क 51 फीसदी ज्यादा था। साथ ही पुरुषों में किडनी डिजीजेज का खतरा 55 प्रतिशत ज्यादा देखा गया।
- वहीं, डायबिटीज से पीड़ित लोगों में पैरों से जुड़ी समस्याओं का खतरा 47 प्रतिशत देखा गया।
- लेकिन आंखों की बीमारी का जोखिम पुरुषों और महिलाओं के बीच लगभग समान ही देखा गया। 57% पुरुषों तो 61% महिलाओं में आंखों से जुड़ी समस्याओं का रिस्क देखा गया।
पुरुषों में डायबिटीज के लक्षण
महिलाओं और पुरुषों में डायबिटीज के रिस्क फैक्टर्स लगभग एक जैसे ही होते हैं। जैसे मोटापा, अनहेल्दी डाइट और एक्सरसाइज ना करने की आदत। थकान, प्यास लगना और पैरों में दर्द जैसी समस्याएं डायबिटीज में सबसे पहले दिखायी देती हैं। वहीं, पुरुषों और महिलाओं में मधुमेह के कुछ लक्षण एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हो सकते हैं। जैसे हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से महिलाओं में जहां फंगल इंफेक्शन और थायरॉइड जैसी समस्याएं अधिक दिखायी दे सकती हैं। वहीं, पुरुषों में भी मसल्स लॉस, कमजोरी और इंटीमेट हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं अधिक देखी जाती हैं।