स्वास्थ्य और बीमारियां

सिर्फ Cancer ही नहीं, Breast में गांठें बनने की ये वजह भी हैं

ब्रेस्ट के आसपास किसी तरह की गांठ या फिर सूजन महसूस होने पर अक्सर हमारा ध्यान कैंसर की ओर जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि ब्रेस्ट के आसपास गांठ बनना कैंसर की ओर इशारा करता है बल्कि कई कारणों से भी ब्रेस्ट के आसपास गांठ महसूस हो सकती है। इसलिए अगर आपके ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आए, तो ज्यादा घबराने के बजाय अपनी समय पर जांच कराएं। ताकि स्थिति में सुधार किया जा सके।

आइए एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, सीनियर कंसल्टेंट बबीता बंसल सिंह से जानते हैं कैंसर के अलावा अन्य किन कारणों से ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आती हैं?

ब्रेस्ट के आसपास गांठ बनने का कारण?

फोड़ा या संक्रमण : ब्रेस्ट के आसपास गांठ बनने के पीछे कई बार फोड़ा या फिर संक्रमण हो सकता है। इसलिए ज्यादा घबराए नहीं और अपना इलाज शुरू कराएं।

फाइब्रोसिस्टिक परिवर्तन : इस स्थिति में भी ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आ सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें स्तन का टिश्यूज मोटा हो जाता है। यह स्थिति दोनों ही ब्रेस्ट में एक साथ हो सकती है।

साधारण सिस्ट : कई बार साधारण सिस्ट की वजह से भी ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आ सकती है। अगर आप इस संकेत को लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो यह गंभीर हो सकती है।

इंट्राडक्टल पेपिलोमा : यह दूध की नलिकाओं में मस्से जैसी गांठ होती है। यह कैंसर रहित ट्यूमर होता है। यह ब्रेस्ट के आसपास कहीं भी पाया जा सकता है।

लिपोमा : लिपोमा दर्द रहित गांठ है, जिसका आसानी से इलाज किया जा सकता है। इसका साइज 2 इंच से कम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button