Diabetes: आजकल के खराब खानपान व लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज (Diabetes) जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। इस बीमारी को अगर कंट्रोल में रखना है तो आपको अपने खान-पान और डाइट का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आजकल नौजवान युवक भी इस बीमारी का शिकार हो जा रहे हैं।
अगर आप टाइप-2 (Diabetes Type 2) के शिकार हैं तो आपके शरीर में यह कई छोटी-छोटी बीमारियों का घर बन जाएगा। अगर वक्त रहते इसे अगर आप कंट्रोल में नहीं करते हैं तो यह खतरनाक रूप भी ले सकता है। ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने पर डायबिटीज मरीजों के आंखों पर इसके गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। डायबिटीज मरीजों को अक्सर आंखों से जुड़ी डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy) की दिक्कत हो जाती है। इसके कारण आप अंधेपन का शिकार हो सकते हैं।
क्यों खतरनाक डायबिटिक रेटिनोपैथी है? (About Diabetic Retinopathy)
डॉक्टर कहते हैं कि डायबिटिक रेटिनोपैथी की बीमारी इतनी खतरनाक होती है कि आंखों की रोशनी तक छीन सकती है। इस कारण से आप अंधेपन के शिकार हो सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट जो हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं और धूम्रपान करते रहते हैं, उन्हें इस बीमारी का सबसे ज्यादा रिस्क रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, आंखों की अलग-अलग बीमारियों के बाद डायबिटिक रेटिनोपैथी दुनियाभर में अंधेपन की दूसरी सबसे बड़ी वजह है। इस बीमारी की चपेट में आने के बाद आंखों की रोशनी जाने का खतरा 50% तक रहता है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी बीमारी की वजह (Reason of Diabetic Retinopathy)
नेत्र रोग विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज ऐसी खतरनाक क्रोनिक बीमारी है, जिसका असर शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। ऐसे मरीज जिनका ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा रहता है, उन्हें इस बीमारी से सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ये बीमारी सीधा रेटिना पर अटैक करती है और उसके फंक्शन को बिगाड़ देती है। अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान और इलाज न कराया जाए तो अंधेपन की शिकायत आ सकती है।
डायबिटिक रेटिनोपैथी के लक्षण
धुंधला या कम दिखना
चक्कर आना
सिरदर्द की समस्या

कैसे करें बचाव?
हर छह महीने में आंखों की जांच करवाएं।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
समस्या बढ़ने पर डॉक्टर के पास जाएं।