रमजान के महीने में खजूर का महत्व काफी बढ़ जाता है। खजूर एक ऐसी चीज होती है जिसके बिना रोजा खोला ही नहीं जा सकता है। इसके अलावा भी इस महीने लोग खजूर खूब खाते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर इसका कारण क्या है।
दरअसल एक तो खजूर को लेकर धार्मिक कहानी जुड़ी हुई है लेकिन उसके अलावा कई ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से आप जान सकते हैं कि रोजा के बाद खजूर खाकर व्रत खोलने के क्या फायदे होते हैं।
रोजा के बाद खजूर खाने के फायदे
शुगर बैलेंस में मददगार
रोजा के दौरान शरीर का शुगर वैसे भी बैलेंस नहीं रहता है। दिनभर खाना और पानी की कमी से शुगर लेवल लो हो चुका होता है। ऐसे में खजूर का नेचुरल शुगर इसे बैलेंस करने में मदद करता है और शरीर को दूसरी समस्याओं से बचाता है। ये शरीर में इंसटेंट शुगर को भी बैलेंस करने में मददगार है।
Also Read – चीनी से भी ज्यादा मीठा होता है यह दूध, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान
बीपी बैलेंस में मददगार
खजूर की एक खास बात ये है कि खजूर में पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा है जो कि बीपी बैलेंस करने में मददगार है। ये दोनों ही तत्व आपकी धमनियों को हेल्दी रखते हैं और रोजे के बाद अचानक बीपी लो होने से रोकते हैं। तो, खजूर खाएं और अपना बीपी बैलेंस करें।
शरीर को तुरंत एनर्जी
शरीर को तुरंत एनर्जी देने में खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद है। ये आपके शरीर को रोजा के बाद महसूस होने वाली कमजोरी, थकान और सिर दर्द से बचाता है। इसलिए ये एक और कारण है जिस वजह से आपको रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर खाना चाहिए।
एसिडिटी से बचाव
एसिडिटी से बचाव के लिए आप खजूर खा सकते हैं। ये पेट के बाइल जूस को बढ़ाने और इसकी लाइनिंग को हेल्दी रखने में मददगार है। जब आप रोजा खोलते हैं और बहुत भारी कुछ खा लेते हैं तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही आपका अपच की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में खजूर खाना इन समस्याओं से बचा सकता है।